सीधी जिले के युवा डॉ विनोद साहू का भारत सरकार के विज्ञानं एवं प्रद्योगिकी मंत्रालय के DST STI 2024 पोस्ट डॉक्टरेट शोध अनुसन्धान प्रोग्राम में हुआ चयन

खबर आज तक-  सीधी 

सीधी जिले के युवा डॉ. विनोद साहू का भारत सरकार के विज्ञानं एवं प्रद्योगिकी मंत्रालय के  DST  STI  2024  पोस्ट डॉक्टरेट शोध अनुसन्धान प्रोग्राम में हुआ चयन

डॉ.  विनोद कुमार साहू पिता श्री ललोहर प्रसाद साहू (सहायक राजस्व  निरीक्षक नगर पालिका)  जिला सीधी के निवासी है, जिनकी प्रारंभिक इंटरमीडिएट शिक्षा शासकीय  स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस  क्रमांक 1 सीधी कृषि विषय  से पूरी हुई, एवं बीएससी कृषि एवं एमएससी कृषि जैव प्रद्योगिकी ग्वालियर से शोध कार्य पूरा किया तथा डॉक्टरेट  शिक्षा  शोध कार्य  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर से पूर्ण किया। तथा वर्तमान में उद्योग निदेशालय, देहरादून गवर्नमेंट उत्तराखण्ड,में कृषि परामर्शदाता (रिलेशनसिप  मैनेजर) के रूप में कार्य कर रहे है। 

डॉ. विनोद साहू  कृषि पढाई के दौरान से  ही कृषि क्षेत्रो एवं प्रद्योगिकी नवाचार एवं बौद्धिक क्षमता के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करते आये है, जिसमे रिसर्च के लिए 2019 में पहली बार स्पेन में शोध पत्र प्रकाशित किया ABSTC फ़ेलोशिप प्राप्त की तथा उसके बाद अनेक अवार्ड्स राष्ट्रीय एवं अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर हासिल किये जिसमे अंतरराष्ट्रीय UNDP  बेस्ट एग्रीकल्चर  साल्व्ड चैम्पियन युवा पुरुष्कार 2021, मुख्यमंत्री प्राण वायु अवार्ड मध्य प्रदेश, UNDP क्लाइमेट चेंज अवार्ड्स अवार्ड्स, DBT BIRAC Research Fellowship और एग्रीटोनिक्स ब्रिक्स  नवाचार कर अनेक उपलब्धियां अर्जित किया है।

भारत सरकार के DST STI Policy 2024 प्रोग्राम के सम्पूर्ण देश के शोद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसमे हजारो आवेदन में से केवल 17 लोगो के रिसर्च आईडिया  को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिसमे उन शोद्यार्थियों में  से सभी चयन प्रक्रिया  पूर्ण होने के बाद   केवल 6 शोधार्थियों को मौका मिला है  जिसमे डॉ  विनोद साहू उनमे से एक है, जो सीधी जिले के लिए गर्व का विषय है एवं शहर  हर ग्रामीण परिवेश के युवा के लिए प्रेणना का अवसर है।

इस रिसर्च अनुसन्धान में  डॉक्टर विनोद साहू (IIT इंदौर) DST CPR  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर  के मार्गदर्शन में  मध्य प्रदेश एवं छत्तीशगढ़ राज्य में  किसानो के लिए चल रही योजनाओ में अपना शोध कार्य करेंगे जिससे भविष्य में आने वाली सम्पूर्ण कृषि  योजना, अनुसन्धान कार्य को नीतियों के माध्यम से  मूल्याङ्कन कर के  उन्हें और बेहतर रूप से ग्रामीण परिवेश के हित के लिए  योजना,नीतियां  बनाई जा सके  और किसानो के अजीविका को और बेहतर किया जा सके। 

सम्पूर्ण सीधी जिला डॉक्टर विनोद साहू के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना तथा  जिले का स्तर  राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन के लिए आभार व्यक्त करता है।



Comments

Popular posts from this blog

अब गर्मियों में खेती करना हुआ आसान वो भी बिना लाखो खर्च करके बिना पॉलीहाउस, मल्चिंग, नेट हाउस , ग्रीन नेट, टनल फार्मिंग आदि खर्चीली तकनीक के बिना।

कृषि जैव प्रद्यौगिकी, कृषि मॉलिक्यूलर बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए भविष्य के लिए अवसर एवं चुनौतियां

सीधी जिले में प्रगति संस्था द्वारा पर्यावरण को संरक्षण के उदेस्य से फलदार एवं औसधिय पोधो का किया जा रहा वृक्षारोपण।